रामपुर। लॉकडाउन के दौरान वीर खालसा सेवा समिति के सदस्यों ने रोडवेज के पास राहगीरों को चाय, ब्रेड पकोड़ा, सैनिटाइजर और मास्क वितरित किए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा समिति द्वारा पूरे लॉकडाउन में सेवा की गई है और ये सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे। कहा कि श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज जी के शहीदी पर्व को समर्पित व कोरोना काल में मारे गए लोगों की याद में मंगलवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। शिविर में समिति से जुड़ी महिलाएं ही रक्तदान करेंगी। रामपुर में सिर्फ महिलाओं के रक्तदान शिविर का आयोजन पहली बार होगा। अवतार सिंह ने कहा इसके बाद 22 जून को भी रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इस मौके पर चेयरमैन निर्मल सिंह, समाजसेवी मनमीत सिंह मित्ते, सनी कपूर, गुलशन अरोड़ा, रिंपी, संजय, अजीत सिंह, सोनू मौजूद रहे। संवाद