फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने पकौड़े तल कर जताया विरोध

सार

बेरोजगारी के विरोध में सड़क पर उतरे युवा कांग्रेसियों ने पकौड़े तलकर नाराजगी जाहिर की ।माहिन खान ने कहा कि यूपी के नौजवान बेरोजगार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर। बेरोजगारी के विरोध में सड़क पर उतरे युवा कांग्रेसियों ने पकौड़े तलकर नाराजगी जाहिर की । युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव माहिन खान के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

माहिन खान ने कहा कि यूपी के नौजवान बेरोजगार हैं। सरकार के पास रोजगार का कोई एजेंडा नहीं है। युवाओं को रोजगार न मिलने से देश पीछे जा रहा है। हर वर्ग परेशान है। लखीमपुर की घटना ने साबित कर दिया कि कानून-व्यवस्था ठप है। बैठक के बाद कांग्रेसियों ने जिला अस्पताल के चौराहे पर पकौड़े तल कर अपना विरोध जताया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मुद्दस्सिर जमा खान, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष नोमान खां, एकलव्य वाल्मीकि, मामून शाह खां, आदिल मियां, शैजी सैफी, अब्दुल जब्बार खां, परमिंदर सिंह, राहुल राज, विनय वाल्मीकि, मेहबान अली, राजेंद्र वाल्मीकि, माइकल वाल्मीकि, दिव्यांश सिंघल, सुमित चौहान, विक्की मियां और सुधीर कुमार सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें