इसका शुभारंभ सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने फीता काटकर किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर आधारित चित्रों का अवलोकन किया।इस दौरान उन्होंने टीबी रोग से पीड़ित 2 मरीजों को पोषण किट भेंट की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एचके मित्रा, नगर मजिस्ट्रेट सत्यम मिश्र, डिप्टी कलेक्टर निरंकार सिंह के साथ-साथ अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
रामपुर। प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर जिला चिकित्सालय परिसर में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने फीता काटकर किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर आधारित चित्रों का अवलोकन किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने टीबी रोग से पीड़ित 2 मरीजों को पोषण किट भेंट की। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश के विकास और उन्नति के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कोरोना संक्रमण का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना काल के दौरान प्रधानमंत्री ने किसी भी परिवार को भूखा नहीं सोने दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी कईं कार्यक्रम और योजनाएं हैं जो वर्तमान में गरीब परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बना रहे हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एचके मित्रा, नगर मजिस्ट्रेट सत्यम मिश्र, डिप्टी कलेक्टर निरंकार सिंह के साथ-साथ अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। ब्यूरो