रामपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कामगार के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सैयद विक्की मियां ने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है। इस्तेमाल में आने वाली सब्जियों से लेकर डीजल-पेट्रोल तक आम आदमी की पकड़ से दूर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार नहीं होने की वजह से गरीब आदमी पहले ही परेशान है और उसके साथ घरेलू गैस और सब्जियों के बढ़ते दामों ने उसे निचोड़ कर रख दिया है। इस मौके पर आमिर, ओसामा, यासिर, शादाब, शारिब, सुहेल ,शाहवेज, इदरीस आदि मौजूद रहे। संवाद