फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान घाट निर्माण न होने पर मतदान बहिष्कार की बात कही

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। ग्राम पंचायत रायपुर में वाल्मीकि समाज की बैठक में समाज के श्मशान घाट का निर्माण न होने पर पंचायत चुनाव में मतदान न करने का एलान किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर में वाल्मीकि समाज की बैठक आयोजित हुई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि कई बार शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को शिकायती पत्र देकर पंचायत में समाज के लिए श्मशान घाट की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा न तो श्मशान घाट के लिए भूमि ही दी गई और न ही उसका निर्माण शुरू हुआ। जिससे समाज के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत की भूमि पर दबंगों का कब्जा है और वह उस भूमि पर खेती कर रहे हैं। बैठक में निर्णय लिया कि यदि शीघ्र श्मशान घाट के लिए भूमि उपलब्ध न कराई गई तो आगामी पंचायत चुनाव में समाज मतदान का बहिष्कार कर विरोध करेगा। बैठक में फरियाद भारती, सिलास वाल्मीकि, आशीष वाल्मीकि, अर्जुन भारती, सुषमा भारती, सुनीता भारती प्रियंका, सोनिया, शकुंतला, विद्या रानी, देवेंद्र सागर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें