रामपुर। भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता से जुड़े किसान कलक्ट्रेट में एकत्रित हुए। उन्होंने समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
इस मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा कि जहां एक और भारत के प्रधानमंत्री 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा कर रहे हैं। वहीं, किसान को जमीन की तह में घुसने पर मजबूर कर रहे हैं। क्योंकि पिछले कई वर्षों से गन्ना मूल्य में एक रुपये की भी की वृद्धि नहीं की गई है। गेहूं-धान के मूल्य में मामूली वृद्धि की गई है। मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने के बाद भी पूरे उत्तर प्रदेश में एक भी खरीद केंद्र शुरू नहीं किया गया। ऐसे में सरकार किसान विरोधी है। ज्ञापन देने वालों में युवा जिला अध्यक्ष इरशाद अली, मोहम्मद इरफान, शैजी अली, मोहम्मद शाकिर खान,अत्तन खान, नूर मोहम्मद, विक्की सैनी, रईस अहमद, जमशेद, मखदूम अली एडवोकेट,मोहम्मद ताहिर, हसरत खान, राहुल राजपूत, अजय सागर आदि मौजूद रहे ।