फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतनवृद्घि समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आहवान पर जिले के सभी बैंकों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके साथ ही सभी बैंक शाखाओं में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कामकाज किया। उन्होंने 31 जनवरी से शुरु होने वाली हड़ताल को सफल बनाने का आहवान किया है।
विज्ञापन

गुरुवार शाम को सभी बैंक कर्मी एवं अधिकारी ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा पर एकत्र हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। यूनियन के संयोजक एमके चौहान ने कहा कि आज बैंक यूनियन्स एवं इंडियन बैंक एसोसिएशन के बीच वार्ता हुई थी, जो इंडियन बैंक एसोसिएशन की हठधर्मिता के कारण विफल हो गई। बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जायज मांगों को नहीं माना गया। ऐसे में अब हड़ताल के लिए विवश होना पड़ेगा। सह संयोजक जगमोहन अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार बैंकों के वेतन समझौते को जानबूझकर लटका रही है। उन्होंने वेतन समझौता जल्द लागू होने की मांग की है। सह संयोजक विमल कपूर ने कहा कि केंद्र सरकार उद्योगपतियों के इशारे पर काम कर रही है एवं जानबूझकर वेतन समझौते को लागू नहीं कर रही है। उन्होंने हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है। इस मौके पर धनराज, अरविंद अग्रवाल, कैलाश चन्द्र, आशुतोष गुप्ता, संजय कुमार, बीएस रावत, सुनील कुमार, जीडी जोशी, प्रमोद कुमार, राहुल अग्रवाल, शिल्पा अग्रवाल, गौरव कथूरिया, सुन्दर लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें