मिलक में बिलासपुर रोड पर बिजलीघर के पास शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद वे जुलूस के रूप में तीन बत्ती चौराहे पर पहुंचे। यहां उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा।
इस बीच मौके पर पुलिस पहुंच और यातायात को व्यवस्थित कराया। इस दौरान मुकेश पटेल, वीरेश, अमृत गौड़, विनोद कुर्मी, आर्येद्र, दुर्गेश, रवि शर्मा, मनोज शर्मा, गौरव पांडेय आदि रहे। सैफनी स्थित विहिप के विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख नरेश कुमार शर्मा के आवास पर शनिवार को विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक हुई।
नरेश कुमार शर्मा ने आतंकवाद की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवादी क्रूरता की सारी हदें पार कर चुके हैं। विश्व के सभी धर्मों के लोगों को चाहिए कि वे आतंकवाद का कड़ा विरोध करें। सभी देशों की सेना एकजुट होकर आतंकवाद को जड़ से मिटा दें। इस दौरान पठानकोट के आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
इसके बाद आतंकवाद का पुतला तैयार कर नारेबाजी करते दनियापुर तिराहे पर ले जाया गया। नारेबाजी कर पुतले में आग लगा दी। इस मौके पर मोनू सक्सेना, विशालवीर तूफानी, अरविंद मौर्य, रघुवीर सैनी, आशुतोष वशिष्ठ, राहुल शर्मा, इंद्रजीत, मुकेश, विक्की, केशव वशिष्ठ आदि रहे।