फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने कलक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन

Mon, 21 Dec 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ता गन्ना घटतौली और राशन वितरण में धांधली के विरोध में सड़क पर उतर आए। उन्होंने जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि प्रशासन अवैध खनन पर रोक नहीं लगा पा रहा है। जिलाध्यक्ष गुरविंदर सिंह पन्नू के नेतृत्व में कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए।
विज्ञापन



पहले पंचायत की फिर जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। भीड़ को देखकर पुलिस ने गेट बंद कर दिया। किसानों ने गेट पर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के बाद नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। डीएम को संबोधित ज्ञापन में कहा कि गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली हो रही है।


गन्ना सप्लाई पर्चियां भी किसानों के बजाए बिचौलियों के पास पहुंच रही हैं। बिचौलिए सस्ता गन्ना खरीदकर अवैध तरीके से चीनी मिलों पर पहुंचा रहे हैं। जिले में राशन वितरण प्रणाली का भी बुरा हाल है। प्रशासन अवैध खनन नहीं रोक पा रहा है। पुलिस की मौजूदगी में खुलेआम अवैध खनन हो रहा है।
विज्ञापन



किसानों को फसलों के नुकसान का भी मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। डीएम से घटतौली रोकने समेत सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सुनील कुमार, हरजीत सिंह बाजवा, रंजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, संतोष सिंह, हरजिंदर सिंह, जगदीश सिंह, बलविंदर सिंह, सतोख सिंह, गुरमीत सिंह, गुरुबख्श सिंह, शरीफ अहमद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें