हजरत मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी के खिलाफ शुक्रवार को भी मुस्लिमों हाईवे पर पुतले फूंका। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी भेजा। उत्तर प्रदेश पैगाम-ए-हक कमेटी के कार्यकर्ता शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मोहल्ला शीरीमियां स्थित खजूरों वाली मस्जिद में मुजाहिद हुसैन की अध्यक्षता में एकत्र हुए।
सभी ने हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी के बयानों की निंदा की। इसके बाद वे जुलूस के रूप में मुख्य चौराहे पर पहुंचे और कमलेश तिवारी का पुतला फूंका। बाद में उन्होंने एसडीएम कार्यालय में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन दिया।
इस मौके पर अमान उल्ला खां, अहमद उल्ला खां, तारिक खां, जमील मियां, मसूद मियां, रजा अली खां आदि रहे। उधर, सपा छात्र सभा के पूर्व अध्यक्ष अनस खां के प्रतिष्ठान पर शुक्त्रस्वार को हुई बैठक में भी वक्ताओं ने कमलेश तिवारी के बयानों की निंदा की। साथ ही कड़ी सजा देने को कहा।
बैठक में अनस खां, याकूब खां, फराज खां भूरा, अबुल हसन, सुक्खन बाबा, मुर्शिद खां, गुलवेज आदि रहे। वहीं, भोट में भी जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के युवाओं ने हाईवे जाम कर कमलेश तिवारी के खिलाफ जुलूस निकालकर पुतला फूंक दिया। मोहम्मद अली मौत, कासिफ हुसैन, हाफिज मकसूद, मुरसलीन, सिराज पाशा, फिरोज पाशा आदि रहे।