फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में निकाला जुलूस, प्रदर्शन

Fri, 04 Dec 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी के विरोध में जमीयत अहले हदीस के लोग सड़क पर उतर आए। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर शहर में जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। जमीयत अहल-ए-हदीस के कारकुन शौकत अली रोड स्थित मदरसे में एकत्र हुए।
विज्ञापन



उलमा और दानिश्वर ने भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को कमलेश तिवारी के बयान को पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी बताया। तंजीम के लोग नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। गुस्साएं लोगों ने कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया।


प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसी को किसी भी धर्म पर गलत बयानबाजी करने का कोई हक नहीं है। कुछ लोग मुल्क का माहौल खराब करना चाहते हैं। ज्ञापन में भारतीय हिंदू महासभा पर पाबंदी लगाने और इसके कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन



ज्ञापन देने वालों में शहाब मियां, नासिर अली खां, सलीम खां, नबी अहमद, अकीलुर्रहमान, शमशाद अली, मुनव्वर शामिल थे। वहीं, आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लेमीन ने डीएम के जरिये राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में पैगंबरे इस्लाम को लेकर गलत टिप्पणी करने वाले कमलेश तिवारी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।


ज्ञापन देने वालों में सैयद फारूख मियां, शहनवाज तुर्की, ताबिश गफूर, मो. नूर, फैसल मियां, परवेज मियां, नासिर मियां, शन्नू, यामीन मियां, जावेद मियां थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें