फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आजम-अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड मामले में अभियोजन की बहस जारी

Tue, 24 Feb 2026 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दो पैन कार्ड मामले में सजा काट रहे सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की अपील पर सोमवार को अभियोजन की बहस जारी रही। उनकी बहस अभी जारी है। इस मामले की सुनवाई अब 25 फरवरी को होगी।
विज्ञापन

सपा नेता अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पिछले दिनों सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को सात साल की कैद व 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।
इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से सजा के खिलाफ और अभियोजन की ओर से सजा बढ़ाए जाने को लेकर एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में अपील दायर की गई है।
सोमवार को इस मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से बहस हुई। बहस अभी जारी है। एडीजीसी सीमा राणा के अनुसार सोमवार को अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की बहस हुई। बहस अभी जारी है। इस मामले में अभियोजन की बहस 25 फरवरी को भी होगी।
विज्ञापन

-
डूंगरपुर मामले में 12 को सुनवाई
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ चल रहे डूंगरपुर बस्ती को कब्जाने के मामले में कोर्ट में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 12 मार्च को होगी। गंज थाने में 2019 में दर्ज इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चल रही है। इस मामले में सोमवार को सुनवाई होनी थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब इस मामले की सुनवाई 12 मार्च को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें