फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी माध्यम परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को अंग्रेजी बोलने में किया जाएगा माहिर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अंग्रेजी माध्यम परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को अंग्रेजी बोलने में भी माहिर किया जाएगा। बिना किसी झिझक और बिना रुके-अटके अंग्रेजी बोलने के लिए जिले के 40 अंग्रेजी माध्यम परिषदीय स्कूलों के 80 शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऑनलाइन प्रशिक्षण चार सितंबर को दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने अपने शिक्षकों को अंग्रजी बोलने में दक्ष करने के लिए एक ऑनलाइन कोर्स तैयार कराया है। विभाग का मानना है कि परिषदीय स्कूलों के अधिकांश शिक्षक हिंदी माध्यम से शिक्षा ग्रहण करके सेवा में आते हैं। उनका कार्य क्षेत्र भी नितांत ग्रामीण पृष्ठभूमि में होता है। इस कारण उनमें अंग्रेजी भाषा में बोलने की क्षमता का उचित विकास नहीं हो पाता है। इसे देखते हुए विभाग ने अपने शिक्षकों की अंग्रेजी भाषा में बोलने की क्षमता को बढ़ाने के लिए आनलाइन कोर्स तैयार कराया है। इस प्रशिक्षण कोर्स को प्रयागराज स्थित आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान द्वारा तैयार किया गया है। इस प्रशिक्षण कोर्स के लिए डेडलाइन भी तय कर दी गई है। सभी जिलों के बीएसए को विभाग ने आनलाइन कोर्स से अगवत कराते हुए इसका प्रशिक्षण शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें