फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर के शहीदी पर्व पर लगा कीर्तन दरबार

Sun, 20 Dec 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर के शहीदी पर्व पर रविवार को गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में दीवान सजाए गए। पटियाला से आए भाई करमजीत सिंह और करनाल से आए भाई निरवैर सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन



भाई करमजीत सिंह ने अव्वल अल्लाह नूर पाया, कुदरत के सब बंदे, एक नूर से सब जग उपजा सुनाकर लोगों को जाति-धर्म से ऊपर उठकर देश और समाज के लिए काम करने का संदेश दिया। उन्होंने गुरु महाराज की कुर्बानी का भी जिक्र किया। भाई करमजीत सिंह ने कहा कि धरम हेत साका जिनि कीआ, सीस दीआ पर सिरड न दीआ।


बड़ी संख्या में लोगों ने गुरुद्वारा पहुंचकर कीर्तन सुना और श्री गुरुग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका। प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां भी मौजूद रहे। उनको सिंह सेवक जत्था की ओर से सिरोपा और किरपाण भेंट किया गया।
विज्ञापन



सेवा जत्था के अध्यक्ष दर्शन सिंह खुराना, गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान निर्मल सिंह, सुरेंद्र सिंह दारा, हरपाल सिंह, गुरचरन सिंह आहूजा, त्रिलोचन सिंह, हरभजन सिंह बतरा, हरीश अरोड़ा, राधेश्याम बतरा, नरेंद्रपाल सिंह लक्की, अवतार सिंह, गुरजीत सिंह आहूजा, इंद्रजीत सिंह, मनोहर सिंह, राजेंद्र सिंह बब्बर, अजहर खां, अखिलेश कुमार, फसाहत खां शानू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें