फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: समितियों पर नहीं मिल रही यूरिया, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। यूरिया पाने के लिए किसान सहकारी समितियों पर भटक रहे हैं। दिन निकलते ही इफ्को केंद्र एवं साधन सहकारी समितियों पर आकर बैठ जाते हैं लेकिन फिर भी किसानों को यूरिया नहीं मिल पा रही है। कर्मचारी उनको यूरिया खत्म होने की बात कहकर वापस लौटा देते हैं। शहर और देहात में अधिकांश स्थानों पर समितियां यूरिया विहीन हैं। किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

आगापुर स्थित पीसीएफ के कृषक सेवा केंद्र और उत्तर प्रदेश सहकारी संघ पर कई दिनों से यूरिया नहीं है। शुक्रवार को कई किसानों ने यहां पर आकर चक्कर काटे लेकिन उनको यूरिया नहीं मिल पाई। ककरौआ किसान सेवा सहकारी समिति, पनवड़िया किसान सेवा सहकारी समिति और अजीतपुर किसान सेेवा सहकारी समिति पर भी यूरिया नहीं थी। कर्मचारियों का दावा था कि दो दिन में 500 बोरी यूरिया किसानों में बांटी गई है। अब स्टॉक खत्म होने पर उन्होंने किसानों को लौटा दिया। जबकि किसानों ने बताया कि कर्मचारी और अधिकारियों की मिलीभगत से यूरिया वितरण में गोलमाल किया जा रहा है। समितियां खाली पड़ी हुई हैं और निजी दुकानों पर खाद भरा पड़ी है। निजी दुकान वाले किसानों के लिए महंगा खाद देते हैं। समितियों पर किसानों के लिए सोमवार तक यूरिया मिल पाने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें