फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में कोर्ट नहीं पहुंचे गवाह, सुनवाई टली

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के आरोप में दर्ज मुकदमे की सुनवाई शुक्रवार को कोर्ट में थी। गवाह के न पहुंचने की वजह से सुनवाई टल गई। मामले की अगली सुनवाई 13 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सपा विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के मामले में गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। पुलिस इस मामले में तीनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इस मामले में आजम खां, डॉ. फात्मा और अब्दुल्ला जमानत पर चल रहे हैं। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई थी। गवाह के कोर्ट न पहुंचने की वजह से सुनवाई टल गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई 13 दिसंबर को होगी। वहीं अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट होने के मामले में अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें