रामपुर। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ज्वालानगर में शनिवार की रात ऑनलाइन शापिंग कंपनी के कार्यालय में डकैती के मामले में पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ जारी रही।
घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के आगापुर रोड की है। यहां ऑनलाइन शापिंग कंपनी का कार्यालय है। शनिवार की देर रात लगभग 10 बजे दो बाइकों पर सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। उन्होंने तमंचे निकाल लिए और कार्यालय में मौजूद कई कर्मचारियों को तमंचा तानकर पूरे दिन का कलेक्शन जो एक बॉक्स में रखा हुआ था को उठाकर फरार हो गए। कंपनी के कर्मचारियों के मुताबिक बॉक्स में लगभग 7.73 लाख रुपये थे। वहीं, देर रात हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। हालांकि अब डकैती में गई रकम कम बताई जा रही है। पुलिस की माने तो कंपनी की ओर से कहा जा रहा है कि दो लाख रुपये लूटे गए थे। एसपी शगुन गौतम का कहना है कि मामले में कई लोगों से पूछताछ किया जा रहा है। इसमें कई लोगों की संलिप्तता सामने आई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।