फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बेसिक शिक्षा कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

Wed, 09 Aug 2023 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। आजमगढ़ चिल्ड्रन गर्ल्स स्कूल में हुई घटना के बाद रामपुर में आक्रोशित बेसिक शिक्षा कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपते हुए सही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे के आसपास समिति के पदाधिकारियों ने सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कचहरी से लेकर गांधी समाधि और यहां से होते हुए सीधे बीएसए ऑफिस पहुंचकर एक ज्ञापन दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि आजमगढ़ गर्ल्स कॉलेज में एक छात्र के बैग की तलाशी के दौरान मोबाइल पकड़े जाने पर विद्यालय में खुदकुशी कर ली गई। कहा कि मोबाइल फोन बच्चों के माता पिता उनको देते हैं जिसका बच्चा दुरुपयोग करता है। आज किसी भी स्कूल में जरा-जरा सी बात पर अभिभावक एफआईआर करने की धमकी देते हैं। कहा कि आज बच्चों को कुछ भी कहने से शिक्षक डरते हैं। क्योंकि उन्हें पता है कि बच्चे ने यदि कोई भी गलत कदम लिया तो दोष उन्हीं के ऊपर लगता है। कहा कि निसंदेह परिवार ने अपने बच्चों को खोया है वह दुख है, लेकिन इसके लिए जिम्मेदार भी अभिभावक ही है। कहा मामले की सत्यता की जांच की जाए और संबंधित व्यक्ति दोषी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।इस अवसर पर रेहान खां, जीशान खान, लवकेश राजपूत समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें