रामपुर। रोडवेज बस के रंग में रंगी एक प्राइवेट बस को धमोरा के पास सूचना पर मालकर अधिकारी ने पकड़ लिया। प्राइवेट बस को रामपुर रोडवेज लाया गया और कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया है।
रोडवेज बस के रंग में रंगी एक प्राइवेट बस दिल्ली से सवारी लेकर शाहजहांपुर जा रही थी। इस दौरान माल कर अधिकारी अनीता सिंह को मुखबिर ने प्राइवेट बस के संचालन की सूचना दी। सूचना मिलते ही माल कर अधिकारी ने धमोरा के पास चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच रामपुर की ओर आई एक प्राइवेट बस को उन्होंने रोक लिया और कागजात चेक किए। इस पर चालक कागजात नहीं दिखा पाया। बाद में प्राइवेट बस को रामपुर रोडवेज पर लाकर खड़ा कर दिया गया। इस दौरान प्राइवेट बस को सीज की कार्रवाई की गई है। माल कर अधिकारी अनीता सिंह ने बताया कि रोडवेज बस का रंग कराकर सवारियों को भरकर ले जा रही थी। चालक किठौर निवासी वसीम से पूछताछ में पता चला है कि बस मेरठ निवासी नीरज की है। बस में करीब 20 सवारियां सवार थी। चालक को बस का रंग बदलवाने के निर्देश दिए हैं।