रामपुर। दीपावली पर मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। सहायक आयुक्त खाद्य मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान पांच प्रतिष्ठानों से छेना रसगुल्ला, खोया कतली, गुलाब लड्डू और आटा लड्डू समेत छह नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। बीकानेर स्वीट्स पर लाइसेंस प्रदर्शित नहीं था। इन दुकानदारों को सुधार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद मिलावट की प्रकृति के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।