रामपुर। जिला अस्पताल में हार्ट अटैक के एक और मरीज को समय पर उपचार मिला। शनिवार को शाम चार बजे डॉ. इमरान और उनकी टीम ने मरीज को थ्रोम्बोलाइसिस की प्रक्रिया से उपचार दिया। इस प्रक्रिया में दवा के जरिये हृदय की धमनियों में जमा खून के थक्के को घोला जाता है, जिससे रक्त प्रवाह सामान्य हो सके। सीएमएस डॉ. बीसी सक्सेना ने बताया कि जिला अस्पताल में अब तक 12 हार्ट अटैक के मरीजों का सफलतापूर्वक थ्रोम्बोलाइसिस किया जा चुका है।