फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: निलंबन के खिलाफ प्रधानाचार्य एकजुट, डीआईओएस को ज्ञापन

Fri, 04 Apr 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आरटी शर्मा के निलंबन के खिलाफ जिलेभर के प्रधानाचार्य एकजुट हो गए हैं। प्रधानाचार्यों ने जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन देकर इस मामले में हस्तक्षेप कर निलंबन बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विद्या मंदिर इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य को पिछले दिनों प्रबंधक ने लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया था। इस निलंबन के बाद मामला गरमा गया है। पहले माध्यमिक शिक्षक संघ ने इसका विरोध जताया और अब प्रधानाचार्य परिषद भी एकजुट हो गई है।
प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष विधि राम के नेतृत्व में कई प्रधानाचार्य बृहस्पतिवार को दोपहर जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर पहुंचे, जहां उन्होंने ज्ञापन दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक को संबोधित ज्ञापन में कहा कि प्रधानाचार्य आरटी शर्मा को प्रबंधक ने गलत तरीके से निलंबित किया है। प्रबंधक ने शिक्षक की सेवानिवृत्ति के आवेदनपत्र पर खुद हस्ताक्षर नहीं किए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने अपने स्तर से यह काम किया तो उनको सजा दी गई है। प्रधानाचार्य का निलंबन माध्यमिक शिक्षक अधिनियम की धाराओं का उल्लंघन है। अवैधानिक निलंबन आदेश का परिषद पूरी तरह विरोध करती है।
प्रधानाचार्यों ने मांग की है कि आरटी शर्मा को बहाल किया जाए साथ ही इस मामले में दोषी प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर अध्यक्ष विधि राम के अलावा जिला मंत्री आरटी शर्मा, लक्ष्मी यादव, बलराम सिंह, अनिल शर्मा, हरीश डुडेजा, अजय दीक्षित, डाॅ. दीपक सक्सेना, डाॅ. वेदपाल सिंह, डाॅ. रूपा अग्रवाल, रीता जैसबार, सीमा सिंह, आकांक्षा सक्सेना, राजबाला शर्मा, इंद्रजीत कौर, पंकज चौहान, संजय कुमार, राधेश्याम, संजय कुमार, राधेश्याम, नरेंद्र पाल सिंह, डाॅ. नंदन प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें