फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: प्रधान प्रतिनिधि ने दो लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। मनकरा गांव की ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि मोहम्मद रियाज ने हाईवे पर बाइक सवार दो लोगों द्वारा हमला करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भोट थाना क्षेत्र के ग्राम मनकरा निवासी ग्राम प्रधान गुड्डी के प्रतिनिधि मोहम्मद रियाज शुक्रवार की शाम करीब चार बजे कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस से शिकायत की कि वह शुक्रवार की दोपहर करीब 3:30 बजे नगर के विकास खंड कार्यालय में काम निपटाकर बाइक से अपने घर जा रहे थे।
नगर से करीब दो किलोमीटर दूर निकलने पर नवीन मंडी नैनीताल हाईवे के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार एक युवक ने लोहे के पाइप से उनके ऊपर हमला किया। इस दौरान वह किसी तरह बच गए। उनका आरोप था कि एक दूसरे युवक ने उनके ऊपर तमंचा तान दिया। इस दौरान उन्होंने पैर मारकर हमलावरों की बाइक हाईवे पर गिरा दी और वह तेजी से अपनी बाइक लेकर भाग गए।
विज्ञापन

उन्होंने भागकर ग्राम मुल्लाखेड़ा के कुछ परिचितों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल हमला करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हाईवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें