यूपी बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा 21 दिसंबर से शुरू होगी। 4 जनवरी तक इन सभी प्रयोगात्मक परीक्षाओं को निपटाया जाएगा। इसके साथ ही दसवीं की आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा स्कूल स्तर पर कराई जाएंगी। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।
यूपी बोर्ड की परीक्षा फरवरी 2016 में प्रस्तावित हैं। परीक्षा की तारीख करीब आते ही यूपी बोर्ड ने अब प्रयोगात्मक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबकि 12 वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 21 दिसंबर से शुरू होकर चार जनवरी तक कराई जाएंगी।
परीक्षकों की तैनाती बोर्ड के बरेली स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक माया देवी की ओर से इस संबंध में सभी प्रधानाचार्यों को आदेश जारी किया गया है,जिसमें कहा कि प्रयोगात्मक विषयों में निर्धारित पूर्णांक में से पचास फीसदी अंक आंतरिक परीक्षक द्वारा और पचास फीसदी अंक परीक्षक की ओर से दिए जाएंगे।
इसके साथ ही अनिवार्य विषय खेल व शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा भी संपादित कराई जाएंगी। उनके मुताबिक दसवीं की परीक्षा आंतरिक मूल्यांकन की परीक्षा स्कूल स्तर पर संपन्न करा ली जाए। इस संबंध में साफ किया गया है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न करा ली जाए।