फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: प्रदीप शास्त्री ने बिल्ला पहलवान को दी पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। दंगल में हरिद्वार के प्रदीप शास्त्री पहलवान ने पंजाब के बिल्ला पहलवान को चित किया।शाहबाद में दंगल का बृहस्पतिवार को समापन होगा।
विज्ञापन

दंगल की अगली कुश्ती चंदौसी के दिलशाद पहलवान की और महाराष्ट्र के कोल्हापुर के नकाबपोश दिलीप सिंह से हुई। जिसमें दिलशाद पहलवान ने पटखनी देकर जीत दर्ज की। अगली कुश्ती अयोध्या के बाबा अजीत दास और कलियर के साजिद अली के बीच हुई जिसमें कुश्ती कई मिनट तक चलने के बाद कुश्ती बराबर से छूट गई। अगली कुश्ती अजमेर के बाबा अजमेरी पहलवान और मथुरा के अनुज पहलवान के बीच हुई। जिसमें बाबा अजमेरी ने अपना परचम लहराते हुए जीत दर्ज की। अगली कुश्ती जम्मू के कादिर गनी पहलवान और राजस्थान के संदीप पहलवान के बीच कुश्ती हुई जिसमें जम्मू के कादिर गनी ने जीत दर्ज की। बताया गया कि बृहस्पतिवार को दंगल का समापन किया जाएगा। इस दौरान रेफरी अमजद अली, प्रदीप शास्त्री और मोहर सिंह रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें