फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार-प्रसार के अभाव में औपचारिक बनें बिजली समाधान शिविर

विज्ञापन
मिलक के धनेली पूर्वी में आयोजित बिजली समाधान शिविर। - फोटो : MILAK
विज्ञापन
मिलक। न्याय पंचायत स्तर पर लगने वाले बिजली समाधान शिविर प्रचार-प्रसार के अभाव में उद्देश्य से भटक गए हैं। जिस कारण समाधान शिविर औपचारिक होकर गए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के धनेली पूर्वी गांव में न्याय पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन मंदिर की जगह प्राथमिक स्कूल में आयोजित किया गया। न्याय पंचायत में 15 राजस्व गांव हैं तथा धनेली पूर्वी गांव के बिजली कनेक्शनों पर नजर डाली जाए। तब अकेली धनेली में पांच सौ बिजली कनेक्शन हैं। ग्रामीणों का कहना है कि धनेली में ही 80 बिजली मीटर खराब हैं, लेकिन पहले की गई शिकायतों को निपटारा नहीं हो पाया है। तब शिविर की औपचारिकता निभाई जा रही है। गुरुवार को आयोजित शिविर में ढाई बजे तक मात्र सात शिकायतें आई। धनेली पूर्वी के कांता प्रसाद का मीटर खराब है। उनका कहना है कि मीटर सही कराने का प्रार्थना पत्र दिया है। वहीं लोगों का कहना है कि शिविर की सूचना नहीं मिली और जब लोग काम पर चले गए। तब धीरे-धीरे दोपहर बाद सूचना मिली है। जबकि शिविर में बिजली विभाग का दावा है कि सात शिकायतें आईं थीं। जिसमें चार मीटर खराब होने की हैं और तीन बिलों को लेकर हैं। लोगों का कहना है कि शिविर की सूचना होती। तब न्याय पंचायत से जुड़े 15 गांव के लोग एक-एक शिकायत लेकर आते। तब 15 हो जातीं। शिविर को लेकर भाजपा के नगराध्यक्ष एवं धनेली पूर्वी गांव निवासी मनोज पांडेय का कहना है कि बिजली समाधान शिविर उनके गांव में लगा होने की उनको जानकारी नहीं है। यदि समय से लोगों को जानकारी मिलती। धनेली में ही बिजली के तमाम लोगों की समस्याएं हैं, उनका निस्तारण हो जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें