फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रमजान में बिजली की आवाजाही से शहर के उपभोक्ता परेशान

Sat, 28 Feb 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पवित्र रमजान के महीने में शहर के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। बढ़ती बिजली ट्रिपिंग और अघोषित कटौती से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रोजाना चार से पांच घंटे बिजली गुल रहने से रोजेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सबसे अधिक दिक्कत पहाड़ी गेट, शाहबाद के बरेली गेट और नवाब क्षेत्र के उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही है, जहां बिजली आपूर्ति लगातार प्रभावित हो रही है। बिजली अधिकारियों के अनुसार लाइनों में फंसे चीनी मांझे के कारण बार-बार फॉल्ट हो रहे हैं, जिससे आपूर्ति बाधित हो जाती है और सही करने में समय लग रहा है।
इसके अलावा सिविल लाइन, आवास विकास, आंबेडकर पार्क, काशीराम कॉलोनी, चपटा कॉलोनी और बिलासपुर गेट क्षेत्र में भी ट्रिपिंग और लोकल फॉल्ट से बिजली व्यवस्था प्रभावित है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि रमजान में सहरी और इफ्तार के समय बिजली की अधिक जरूरत होती है, लेकिन बार-बार कटौती से परेशानी बढ़ रही है। लोगों ने प्रशासन से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।





पहाड़ी गेट बिजली घर क्षेत्र में उपभोक्ताओं को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है पतंगबाजी के नाम पर पूरे दिन बिजली काटी जा रही है। फोन करने पर कहते हैं कि ऊपर से आपूर्ति बंद है। रमजान का माह चल रहा है रोजेदारों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -अब्दुल रज्जाक खां
-
शहर में दिन-रात बिजली की कटौती की जा रही है। खासतौर पर रमजान में बिजली की कटौती से रोजेदारों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग कभी लाइनों की मरम्मत तो कभी फॉल्ट के नाम पर घंटों तक बिजली की कटौती कर रहा है। -मोहम्मद साइम
-
दिन हो या रात बिजली विभाग हर घंटे में कई बार बिजली काट देता है। इफ्तारी का समय हो या सहरी का हो किसी भी समय बिजली काट दी जाती है। शिकायत करने पर विभाग की ओर से सही जवाब नहीं दिया जाता है। -मोहम्मद शहजाद
-
जिले में बिजली विभाग की ओर से मनमानी की जा रही है। किसी भी समय बिजली काट दी जाती है। दिन में मरम्मत के नाम पर बिजली काटी जा रही है तो रात में किसी भी समय बिजली काट दी जाती है। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली दी जाए। -जुबैर खां
-
शहर में लाइनों पर आ रहे पेड़ों की छंटाई का कार्य चल रहा है। इस कारण बिजली को बंद किया जाता है। लाइनों की मरम्मत होने के बाद उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलेगी। -इरफान अली, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें