फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में शालू का पहला और अलीजा का दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साइबर जागरूकता दिवस पर साइबर अपराध के संबंध में पोस्टर प्रतियोगिता हुई। जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। प्राचार्य डा. अतुल शर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं ने छात्राओं में जागरूकता बढ़ेगी। प्रतियोगिता में शालू ने पहला, अलीजा मस्तान ने दूसरा और वारीशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अक्सा नाज और इंशा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम की संयोजक डा. अंकिता, डा. सुनीता,डा. निशात बानो, डा. सुनीता जायसवाल, डा. रजिया परवीन व डा. गरिमा यादव रहीं। निर्णायक मनोरमा चौहान व डा. प्रतिभा यादव द्वारा किया गया। इस दौरान डा. सबीहा परवीन,डा. नगेन्द्र पाल, डा. नरेन्द्र सिंह, डा. शत्रुजीत सिंह, डा. अनीता रानी कन्नौजिया, डा. इफ्तेखार अहमद कादरी, डा. प्रीति लता सिंह, डा. वंदना राठौर, मोहम्मद कासिम, डा. यामिनी सिंह, डा. योगेश चन्द्र, डा. रितेश कुमार सिंह, डा. गोविन्द शरण गुप्ता, डा.टिकेन्द्र सिंह आदि प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें