फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरमंड में अफीम के चार हजार पौधे नष्ट किए

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। जिला कुल्लू के उपमंडल आनी के निरमंड में पुलिस ने यहां खेतों में बड़े पैमाने पर लहलहा रही अफीम की खेती को नष्ट किया है। इस मामले में पुलिस ने भूमि मालिकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नूप राम गांव तिंदर डॉ. जाओं तहसील निरमंड जिला कुल्लू ने सेब के बगीचे में अफीम की खेती की थी। पुलिस ने जब खेत का निरीक्षण किया तो पाया कि खेत में कुल 3500 पौधे अफीम फूलदार पाए गए। पुलिस टीम ने अफीम के पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया है।
वहीं, दूसरे मामले में पुलिस टीम ने तेजराम गांव तिंदर डॉ. जाओं तहसील निरमंड के खेतों में दबिश दी। यहां उन्होंने पाया कि आलू और लहसुन की खेती के बीच में अफीम की खेती की गई है। पुलिस टीम ने खेत से कुल 500 पौधे अफीम के पौधों को उखाड़कर नष्ट किया। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें