फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ग्राम प्रधान के उप चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंचीं

Tue, 06 Aug 2024 05:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। ग्राम पंचायत धनौरी और केशोनगली में प्रधान पद के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। मतदान मंगलवार आज सुबह सात बजे शुरू होगा, जिसके लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम अमन देवल, पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल पांडेय और सेक्टर मजिस्ट्रेट ऋषिपाल की मौजूदगी में ब्लॉक कार्यालय के सभागार से मतदान के लिए पार्टियों को रवाना किया। निर्वाचन सामग्री की जांच करने के बाद टीमें मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। धनौरी ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां 3189 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उधर केशोनगली में चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां लगभग 1200 मतदाता वोट डालेंगे। सीओ अतुल पांडेय ने बताया कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मतदान शांति पूर्वक और निष्पक्ष कराने की पूरी तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें