फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: किला बिजलीघर में फाल्ट के कारण रात भर रहा अंधेरा, दिन में भी बत्ती गुल रही

Tue, 06 Aug 2024 05:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रविवार रात किला बिजलीघर में फाल्ट होने से इलाके में अंधेरा छाया रहा। सुबह भी बत्ती गुल रही, जिससे पानी की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। इसके बाद दिनभर ट्रिपिंग होती रही, जिससे लोग पसीने से बेहाल रहे। बिजली कर्मियों का कहना है कि समस्या आई थी, उसको दूर कर दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार की देर रात करीब सात बजे से बिजली सप्लाई बाधित हो गई, जिससे रात भर किला बिजलीघर क्षेत्र में अंधेरा छाया रहा। कुछ देर बाद बिजलीघर में लोगों ने फोन घनघनाने शुरू किए हैं। बिजली कर्मियों से जानकारी मिली कि फाल्ट हो गया। उसको सही किया जा रहा है। इस पर लोग घंटों उमस के बीच बिजली का इंतजार करते रहे। सुबह करीब चार बजे तक सप्लाई बाधित रही है। मोटर न चल पाने की वजह से लाेगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। इसके बाद दिनभर बिजली आती जाती रही। अधीक्षण अभियंता मोअज्जम ने बताया कि फाल्ट होने की वजह से समस्या आई थी, उसको सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें