फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पुलिसकर्मियों ने उठाई किन्नरों की स्कूटी तो थाने में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बुधवार रात चीनी मिल के सामने नैनीताल हाईवे पर खड़े किन्नरों पर डंडा फटकारना पुलिस पर भारी पड़ गया। यहां खड़े किन्नरों की स्कूटी को पुलिस कर्मी उठा लाए। जिसके बाद किन्नरों ने सिविल लाइन थाना घेर लिया। हालांकि कुछ देर बाद ही स्कूटी वापस करने पर वह लोग चले गए।
विज्ञापन

रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र के चीनी मिल के सामने नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग-87 किनारे अक्सर किन्नर जमा रहते है। बुधवार रात में पुलिस कर्मियों ने वहां खड़े किन्नरों को हटाने के कोशिश की। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने डंडा भी फटकारा और किन्नरों की स्कूटी पुलिसकर्मी थाने ले आए। इसके कुछ देर बाद ही किन्नरों ने सिविल लाइंस थाने पर हंगामा बोल दिया। काफी देर हंगामा करने के बाद पुलिस को किन्नरों की स्कूटी देनी पड़ी। इस दौरान किन्नरों ने बताया कि पुलिस उन्हें आए दिन परेशान करती है। वह अपना गुजारा लोगों का मनोरंजन कर और मांग कर करते हैं। उन्होंने पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप भी लगाया है। वहीं इंस्पेक्टर शरद पंवार ने बताया कि एक लड़का स्कूटी छोड़कर चला गया था, जिसकी स्कूटी पुलिस कर्मी ले आए थे। जिसके बाद उनके आने के बाद स्कूटी उनको दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें