फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कोडीन युक्त सिरप बेचने वालों के आर्थिक स्रोतों की जांच करेगी पुलिस

Sat, 17 Jan 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने पुलिस से चार बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। कोडीन युक्त सिरप बेचने वालों पर शासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस कोडीन सिरप में फंसे लोगों के लेन-देन, संपत्ति और आर्थिक स्रोतों की जांच करेगी। शासन ने एसपी से चार बिंदुओं पर जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट देने को कहा है।
कोडीन युक्त सिरप की अवैध बिक्री के मामले में फंसे में लता फार्मास्युटिकल के प्रोपराइटर हर्ष अग्रवाल, टांडा क्षेत्र के अब्दुल कादिर, अहसान नूरी और अनीस के साथ ही शहर के थोक दवा विक्रेता उमर, सलमान और उस्मान के खिलाफ औषधि निरीक्षक ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

आठ सितंबर को मोरी गेट के पास एक गोदाम से 17 लाख रुपये मूल्य का कोडीन सिरप बरामद किया गया था, जिसमें तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। एसपी ने सभी मामलों की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी थी। बृहस्पितवार को इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा बढ़ा दी थी।
शुक्रवार को शासन ने इस मामले में सभी जिलों के एसपी के साथ बैठक की। बैठक में निर्देश दिए गए कि इन लोगों के लेन-देन, आर्थिक स्रोत, अर्जित संपत्ति और इन्होंने सिरप कहां खपाई इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर भेजने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

चार मेडिकल स्टोर ने नहीं बताया कहां खपाया सिरप
एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि जांच में सामने आया है कि रामपुर की चार फर्मों को कोडीन युक्त सिरप की सप्लाई की गई। इनके खाते से पैसा भी गया है। इन फर्माें ने सप्लाई कहां खपाई इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है। पुलिस जांच कर रही है। लेनदेन, आर्थिक स्रोत और अर्जित संपत्ति की जानकारी भी एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें