फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: किसान के तीसरे हत्यारोपी को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सैफनी के मोहल्ला चौराहे वाली निवासी किसान राहुल की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी कल्लू पांडेय उर्फ अमर पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चार अप्रैल को सैफनी के मोहल्ला चौराहे वाली निवासी किसान राहुल की भैंस की पूंछ रास्ते से गुजर रहे अजीत पांडेय के लग गई थी। इसको लेकर हुए विवाद के बाद मोहल्ला छिड़िया वाली निवासी अजीत पांडेय व उसके पिता नीरज पांडेय, विषव पांडेय, कल्लू पांडेय और संजू पांडेय ने मिलकर चाकू से गोदकर राहुल की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अजीत पांडेय और नीरज पांडेय को जेल भेज दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने तीसरे आरोपी कल्लू पांडेय उर्फ अमर पांडेय को बेरुआ से मझरा घाट जाने वाले तिराहे से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें