फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर हंगामे के बाद पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Mon, 12 Jan 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। बाजपुर मार्ग पर ताज गैस एजेंसी के पास संरक्षित पशु के अवशेष मिलने से मचे हंगामे के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बजरंग दल के प्रदर्शन और सड़क जाम के एक दिन बाद चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार को टांडा–बाजपुर मुख्य मार्ग पर ताज गैस एजेंसी के पास संरक्षित पशु के अवशेष मिलने की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए थे। कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और करीब एक घंटे तक सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया था, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। मामले में ग्राम फत्तेवाला निवासी चौकीदार राजपाल ने थाना टांडा में तहरीर दी है। सीओ का कहना है कि अवशेषों की जांच कराई जा रही है और सीसीटीवी सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें