फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सेक्स रैकेट की सूचना पर ढाबे पर पुलिस ने मारा छापा

Tue, 06 May 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई। थाना क्षेत्र के रहटगंज गांव के पास शाहबाद-रामपुर रोड स्थित जमीदार ढाबे पर सोमवार को सेक्स रैकेट से जुड़ी गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने छापा मार दिया। इस दौरान एक प्रेमी जोड़े और ढाबा मालिक को हिरासत में लिया गया है, जबकि तीन जोड़े पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

ढाबा पटवाई थाने से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सोमवार दोपहर किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि रहटगंज गांव के पास स्थित जमीदार ढाबे पर संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और तत्काल ढाबे पर छापा मारा।
पुलिस टीम को देख होटल के पीछे बने कमरों से तीन जोड़े भागने में सफल हो गए। एक नाबालिग प्रेमी जोड़ा पकड़ में आ गया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
ढाबा मालिक को भी पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। थाना प्रभारी संदीप मिश्र ने बताया कि होटल परिसर में पेड़ के नीचे बैठे एक किशोर और किशोरी को पकड़ा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें