रामपुर के थाना मिलक पुलिस के द्वारा बुधवार रात को मिलक-बिलासपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक होण्डा सिटी गाड़ी पुलिस को टक्कर मारकर भाग गई। पुलिस के द्वारा जब पकड़ने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी प्रतिरक्षा में फायरिग की जिसमें दो व्यक्ति तौसिफ कुरैशी और अकरम घायल हो गए।
उनके कब्जे से दो तमंचे बरामद हुए और बगल के जंगल में कांबिंग करके चार अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान फैज, दानिश, नदीम और खालिद के रूप में की गई है।
सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। घटना में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है। इस संबंध में थाना मिलक पर अभियोग पंजीकृत किए जा रहे हैं। घायल बदमाशों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने मिलक क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में संलिप्तता स्वीकार की है।