फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: होली को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, मजिस्ट्रेट तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। होली को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। होली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से थानावार मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। साथ ही कंट्रोल रूम भी खोल दिया गया है। डीएम जोगिंदर सिंह व एसपी राजेश द्विवेदी ने लोगों से त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है। साफ किया है कि होली के बहाने माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।होली के पर्व की धूम मचनी शुरू हो गई है। रविवार को होलिका दहन होगा, जबकि सोमवार को रंगोत्सव होगा। इसको लेकर बाजारों में भीड़ बढ़ी हुई है। इस बीच होली के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। प्रशासन की ओर से होली को लेकर जिला स्तरीय अफसरों को मजिस्ट्रेट के रूप में लगाया गया है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य के अनुसार थाना कोतवाली में जिला विद्यालय निरीक्षक, थाना गंज में अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड, थाना सिविल लाइंस में अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड, थाना स्वार में अवर अभियंता नलकूप, थाना टांडा में अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड, थाना अजीमनगर में सहायक अभियंता सिंचाई, थाना मिलक खानम में अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड, थाना बिलासपुर में खंड शिक्षा अधिकारी बिलासपुर को लगाया गया है।
वहीं थाना खजुरिया में अवर अभियंता नलकूप, थाना केमरी में सहायक अभियंता सिंचाई, थाना मिलक में अवर अभियंता नलकूप, थाना भोट में अवर अभियंता सिंचाई, थाना शहजादनगर में सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, थाना पटवाई में जिला पंचायतराज अधिकारी, थाना शाहबाद में अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड व थाना सैफनी में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। नगर मजिस्ट्रेट व सभी एसडीएम व ड्यूटी पर लगाए गए मजिस्ट्रेट को होलिका दहन के पूर्व से ही अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों के साथ भ्रमण करके संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



कलक्ट्रेट में खोला गया कंट्रोल रूम
पर्व के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों से समन्वय एवं संवाद के लिए जिला स्तर पर कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका नंबर- 9068309528, 0595-2350404 व व्हाट्सएप नंबर 9045299525 है। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।

-

होलिका दहन स्थलों पर तैनात रहेगी पुलिस
होलिका दहन स्थलों के आसपास पुलिस व्यवस्था भी रहेगी। जिले में 1218 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसके लिए सभी स्थानों पर जहां साफ सफाई व्यवस्था का इंतजाम रखने के आदेश डीएम ने निकायों व ग्राम पंचायतों को दिए हैं,वहीं दूसरी ओर होलिका दहन स्थलों पर सुरक्षा के भी इंतजाम रखने को कहा गया है।


-
होली को लेकर जिले भर में साफ सफाई से लेकर बिजली व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के आदेश दिए हैं। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। लोग शांतिपूर्ण तरीके से होली का पर्व मनाएं। - जोगिंदर सिंह, डीएम

होली को लेकर जिलेभर में कड़े सुरक्षा प्रबंंध किए गए हैं। होलिका दहन स्थलों पर पुलिस व्यवस्था के साथ ही सभी थानाध्यक्षों को गश्त पर रहने को कहा गया है। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। - राजेश द्विवेदी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें