फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। टांडा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अपने प्रेमी पर दो वर्षों तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप भी लगाया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव निवासी सुलेमान ने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया। आरोपी ने अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल किया। शादी की बात करने पर वह फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहता। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। साथ ही शादी की बात करने पर उसके भाई और पिता की गर्दन काटने की धमकी देने लगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें