फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: मुस्लिम महिलाओं से PM Modi करेंगे 'Mann Ki Baat', विधायक आकाश सक्सेना को जिम्मेदारी; ऐसी है तैयारी

Sat, 17 Jun 2023 04:13 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क,रामपुर

सार

इस बार रामपुर की मुस्लिम महिलाएं प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में टीवी पर दिखेंगी। कार्यक्रम के मद्देनजर भाजपा विधायक आकाश सक्सेना और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी और विधायक आकाश सक्सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में इस बार मुस्लिम महिलाएं भी स्क्रीन पर नजर आएंगी। इसके लिए रामपुर नगर विधानसभा का चयन किया गया है। जिसका प्रभारी बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना और बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर वासित अली को बनाया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

मन की बात कार्यक्रम से मिलेगा रामपुर की महिलाओं को सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 102वां एपिसोड रविवार को आएगा। इस बार यह प्रसारण रामपुर के लिए खास साबित होने वाला है। क्योंकि, एक बार फिर प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम में रामपुर को स्थान दे सकते हैं। दरअसल, इस बार इस कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश में सिर्फ दो विधानसभाओं को शामिल किया गया है। जिसमें रामपुर की नगर विधानसभा और ललितपुर की जोखरा विधानसभा शामिल हैं।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में नगर विधायक आकाश सक्सेना को जिम्मेदारी दी गई है। विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के दौरान स्क्रीन पर रामपुर की मुस्लिम महिलाएं नजर आएंगी। यह कार्यक्रम रविवार को सुबह ग्यारह बजे रंगोली मंडप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। अब उन्होंने रामपुर की मुस्लिम महिलाओं को सम्मान देकर रामपुर का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें