फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दुकानों के आगे चबूतरे और सीढ़ियां तोड़ीं, 18 को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर में शनिवार को भी नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा। इस दौरान शाहबाद गेट से रामरहीम पुल तक पालिका का बुलडोजर खूब चला। जगह-जगह दुकानों के आगे बने चबूतरे और सीढ़ियां तोड़ी गईं। इसके साथ ही 18 लोगों को नोटिस भी दिया गया। दोपहर 12 बजे ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने जेसीबी के साथ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने सबसे पहले शाहबाद गेट पर कई लोगों ने दुकानों के आगे से चबूतरे बढ़ा रखे थे, जिनको जेसीबी से तुड़वा दिया गया। इसके आगे जगह-जगह दुकानदारों ने अपना माल आगे बढ़ाकर रखा हुआ था। जिस पर उनको तुरंत सामान हटा लेने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद टीम जगह-जगह फ्लैक्सी और बोर्ड भी हटाते हुए आगे बढ़ी। रामरहीम पुल पर चिकन-मटन शॉप से लेकर रेस्तरां के आगे बढ़ाई हुई सीढ़ियों को कर्मचारियों ने हथौड़े मारकर तोड़ दिया। इसके बाद टीम ने इसी लाइन में 18 लोगों को नोटिस भी दिया और दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें