फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ट्रक की टक्कर से किसान नेता का भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भोट थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर भाकियू नेता मोहम्मद हनीफ वारसी की ट्रैक्टर-ट्राॅली में ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चल रहे उनके भाई हसीब वारसी घायल हो गए। ट्रक ड्राइवर के गलती मानने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब सात बजे सनकरा निवासी भाकियू भानु के नेता मोहम्मद हनीफ वारसी के भाई हसीब वारसी अपनी ट्रैक्टर-ट्राॅली से भोट से सनकरा की तरफ जा रहे थे। तभी बिलासपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक चालक ने उनकी ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर मार दी। जिससे हसीब वारसी चोटिल हो गए। ट्रक चालक नईम ने ट्रक रोककर हसीब अहमद से अपनी गलती मानते हुए बताया कि नींद की झपकी आने के कारण ट्रक बेकाबू हो गया था। जिसकी वजह से यह हादसा हो गया। हादसे को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गयी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें