फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पाइपलाइन फटने से सड़क पर हुआ गहरा गड्ढा, हादसे का बढ़ा खतरा

Mon, 01 Jun 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी। कस्बे में ओवरहेड टैंक निर्माण के बाद जल निगम की ओर से डाली जा रही पाइपलाइन टेस्टिंग के दौरान पांच दिन पहले फट गई। हकीम की दुकान के पास फटी पाइपलाइन से पानी के तेज बहाव और रिसाव के कारण सड़क के बीचोंबीच गहरा गड्ढा हो गया है, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है।
विज्ञापन

गहरे गड्ढे के कारण वाहन चालक लगातार परेशानी का सामना कर रहे हैं। आए दिन दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर इसमें गिर रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी बच्चों को हो रही है। खेलने और वहां से गुजरने वाले कई बच्चे गड्ढे में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गड्ढा किसी भी दिन किसी अनहोनी का कारण बन सकता है।
एक ओर गर्मी के मौसम में लोग पानी के लिए परेशान हैं, वहीं फटी पाइपलाइन से रोजाना हजारों लीटर शुद्ध पेयजल सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। लगातार पानी बहने से आसपास जलभराव और कीचड़ की स्थिति पैदा हो गई है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि बीच सड़क पर इतना बड़ा खतरा होने के बावजूद अब तक न तो पाइपलाइन की मरम्मत की गई है और न ही गड्ढे को भरा गया है।
ठेकेदार कैलाश ने बताया कि यह पुरानी पाइपलाइन है, जो पूरी तरह खराब हो चुकी है। इसी कारण गहरा गड्ढा हो गया है। उनके पास इस संबंध में फोन भी आया है। समय मिलने पर पाइपलाइन और गड्ढे को ठीक करा दिया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें