फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की निर्मलता में ही धर्म की सार्थकता

Sat, 25 Jun 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
रामपुर के शाहबाद में धम्म चेतना यात्रा को संबोधित करते भंते
विज्ञापन

विज्ञापन
अखिल भारतीय बौद्ध संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य सभा सदस्य भंते डा. धम्म वीरियो ने मानव और मानवीय मूल्यों की रक्षा को धम्म चेतना यात्रा का उद्देश्य बताया।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में धम्म चेतना यात्रा में शामिल धर्मगुरु भंते ने कहा कि धर्म मन की निर्मलता के समान है। यदि मन निर्मल है तब ही धर्म की सार्थकता है। उन्होंने शांति, सद्भाव, प्यार और भाईचारा बांटने का संदेश दिया। कहा, इससे ही मानव और मानवीय मूल्यों की रक्षा होगी और देश में तेजी से परिवर्तन तेजी से आएगा। कहा, प्राचीन काल से ऋषि और धर्म गुरुओं के मार्गदर्शन में देश चला है। राजा और महाराजाओं ने भी इसका पालन किया है। कहा, बाबा साहब का सपना था कि सार्थक समाज की स्थापना हो। इससे पहले यात्रा का तीन बत्ती चौराहे पर पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा में शामिल लोगों ने डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, पूर्व विधायक ज्वालाप्रसाद गंगवार, पालिकाध्यक्ष दीक्षा गंगवार, मुन्नी देवी गंगवार, दयालु शरण शर्मा, राजीव सक्सेना कड़क, देव करन गंगवार, हरीश गंगवार, प्रेम शंकर पांडेय,प्रताप सक्सेना, नन्हेराम पाडेय, आशीष गंगगार, डा. राजकुमार माहेश्वरी, नरेंद्र गंगवार, हंसराज, पप्पू, डा. चंद्र  प्रकाश शर्मा, मनोज पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें