फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पहाड़ी गांव के पास सामने से आती पिकअप ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार मुरादाबाद की एक युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव निवासी राम बहादुर की 21 साल की बेटी मीनाक्षी रविवार को दोपहर बाद रामपुर आई थी। वह ई-रिक्शा में सवार होकर पहाड़ी गांव जा रही थी। रास्ते में फ्लाईओवर के पास सामने से आ रही पिकअप ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मीनाक्षी की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि ई-रिक्शा चालक उस्मान घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मीनाक्षी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है। परिजन पहुंच गए हैं। पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें