फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सड़क हादसे में फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, बेटी घायल

Thu, 02 Jul 2026 12:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। मित्रपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार फिजियोथेरेपिस्ट अर्जुन जोशी (35) की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी अनन्या (12) गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

सैफनी निवासी अर्जुन जोशी शाहबाद के मोहल्ला मस्जिद काजी में फिजियोथेरेपी सेंटर चलाते थे। मंगलवार रात वह अपनी बेटी के साथ सैफनी के मोहल्ला जोशियान स्थित घर जा रहे थे। रात करीब 10:15 बजे बिलारी हाईवे पर मित्रपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पिता-पुत्री घायल हो गए।
एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने अर्जुन जोशी को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनन्या को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया।
विज्ञापन

इस दुर्घटना में मृतक के भाई नुकुल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अर्जुन जोशी की मौत से पत्नी सुनीता उर्फ चांदनी, घायल अनन्या, दीपांशी, बेटा ध्रुव, ऋतिक और तक्ष का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें