फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप से बैंक में डेढ़ लाख जमा करने गया मैनेजर लापता

Mon, 20 Mar 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो स्वार/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

समोदिया किसान सेवा केंद्र से बैंक में डेढ़ लाख रुपये की रकम जमा करने गया पेट्रोल पंप का मैनेजर लापता हो गया। कोई सुराग न लगने पर मैनेजर के बेटे ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। 

तहसील क्षेत्र के गांव समोदिया स्थित समोदिया किसान सेवा केंद्र(पेट्रोल पंप) में रामपुर के ज्वालानगर विष्णु बिहार निवासी सुरेश पाल पुत्र बसंत सिंह मैनेजर के पद पर कार्यरत है। शनिवार को वह नगर स्थित न्यू अर्बन बैंक में डेढ़ लाख रुपये की रकम जमा करने के लिये आया था। लेकिन देर शाम तक वह पेट्रोल पंप तक नही पहुंचा।  इस मामले से पंप मालिक सहित परिजनों को अवगत कराया। इस पर परिजनों व पंप कर्मियों ने मैनेजर को काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नही लग सका। इस पर मैनेजर का बेटा सहित पंप कर्मी कोतवाली पहुंचे और घटना से अवगत कराते हुए तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस ने मैनेजर के बेटे रामपुर के ज्लावानगर निवासी गौरव की ओर से गुमशुदगी दर्ज कर बैंक पहुंच कर जानकारी की लेकिन बैंक में मैनेजर द्वारा पैसा जमा नही किया गया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि समोदिया पेट्रोल पंप का मैनेजर डेढ़ लाख रुपये की रकम जमा करने आया था लेकिन वह बैंक नही पहुंचा। मामले की जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें