रामपुर। बुधवार रात हुई दो एमएम की बारिश के बाद से जिले में उमस और बढ़ गई है। शुक्रवार को पड़ोसी जिले में मुरादाबाद में बारिश हुई, लेकिन यहां तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। बारिश के बाद से तापमान में गिरावट आई है, लेकिन उमस के चलते लोग पसीना बहाने को मजबूर हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुक्रवार सुबह से ही धूप के साथ उमस रही। दिन चढ़ने के साथ धूप चटख होती गई और उसम भी बढ़ गई। पिछले एक सप्ताह के तापमान पर नजर डाले दो बुधवार तक पारा लगभग 44 डिग्री रहा था, लेकिन बारिश के बाद तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया है। हालांकि, उमस से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्री-मानसून जल्द आने वाला है। एक-दो दिन बाद हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
-
बीते एक सप्ताह का अधिकतम तापमान
तिथि अधिकतम तापमान
21 जून 39
20 जून 38.5
19 जून 44.1
18 जून 44.5
17 जून 44.1
16 जून 44
15 जून 43.2