फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्षत्र शाला में दूरबीन से लोगों ने देखा चंद्रग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
नक्षत्र शाला में दूरबीन से लोगों ने देखा चंद्रग्रहण
विज्ञापन

रामपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश की तरफ से आर्यभट्ट नक्षत्रशाला रामपुर में चंद्रग्रहण के अवसर पर आम लोगों को दूरबीन से चंद्रग्रहण के दर्शन कराए गए। शाम 5:20 बजे से 6:20 बजे तक चंद्रग्रहण रहा। इस दौरान लोगों ने वहां पर पहुंचकर दूरबीन के माध्यम से खगोलीय घटना आशिंक चंद्रग्रहण के रूप में देखी। क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी डॉ.अश्विनी कुमार ने बताया कि खगोलीय विशेषज्ञों ने दो दूरबीनों से लोगों को चंद्रग्रहण के दर्शन कराए और उनको खगोलीय जानकारी दी। इस मौके पर जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक सोमपाल सिंह, अतुल कुमार, राजू सिंह, फिरोज अली, अरविंद कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें