फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में दोहरे शतक के करीब डेंगू

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर में दोहरे शतक के करीब डेंगू
विज्ञापन

-डेंगू का असर बरकरार, 8 नए मरीज मिले, संख्या पहुंची 194
रामपुर। बेकाबू हो रहे डेंगू बुखार पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग कमतर साबित हो रहा है। गांव शहर से रोजाना डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार फॉगिंग और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराने की बात कह रहा है। बावजूद इससे उन्हीं संबंधित इलाकों से डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। मंगलवार को डेंगू के 8 मामले और सामने आए।
अक्तूबर माह में डेंगू के 128 मामले थे। नवंबर में अब तक 66 मामले और आ चुके हैं। ये आंकड़े महज सरकारी हैं जबकि निजी अस्पतालों में जाकर पता चलता है कि डेंगू और बुखार पीड़ित लोगों की संख्या प्रत्येक अस्पताल में सैकड़ों की तादात में है। मंगलवार को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में 2 नए मरीज भर्ती कराए गए। इनमें एक बच्चा व बुजुर्ग है। दोनों शहर के उन इलाकों से हैं जहां पर स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी करने की बात कहते आया है। इन मरीजों को पहले बुखार वार्ड में भर्ती कराया गया था। वहीं, डेंगू वार्ड से 3 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई। इस समय डेेंगू वार्ड में कुल 17 लोग भर्ती हैं। बुखार वार्ड में 11 नए मरीज भर्ती किए गए। इनमें 7 बच्चे शामिल हैं। 37 मरीजों को स्वस्थ्य होने पर उनको घर भेजा गया। जिले में डेंगू के मामले बढ़कर 194 पर पहुंच चुके हैं। ऐसे में डेंगू दोहरे शतक से महज 6 अंक दूर है।
विज्ञापन

रुक गईं पैथोलॉजी जांचे
बुखार वार्ड में भर्ती तीन मरीजों की पैथोलॉजी जांचें रुकी हुई हैं। मंगलवार को गंगा स्नान के अवकाश की वजह से जिला अस्पताल की ओपीडी और पैथोलॉजी सेवा बंद रहीं। इस वजह से शहर के मोरी गेट के 1 मरीज, मदीना मस्जिद की 1 मरीज और जवाहर कोठी की 1 मरीज की खून की जांच नहीं हो पाई। डॉक्टरों ने इन्हें उपचार देकर वार्ड में भर्ती करा दिया है। इनको बुखार के साथ बदन दर्द और पैरों में अकड़न की शिकायत थी।
विज्ञापन

डायरिया पीड़ित भी इलाज को पहुंचे
डायरिया मरीजों के वार्ड में भी संख्या काफी है। रोजाना 5-6 नए मरीज डायरिया वार्ड में भर्ती कराए जा रहे हैं। इस समय 18 मरीजों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि खानपान पर ध्यान नहीं देने वालों को बीमारी बन जाती है। ज्यादा तली भुनी चीजों के सेवन और कम पानी पीना पेट के रोग का कारण होते हैं। उन्होंने लोगों कम तला भुना खाना और कम नमक का सेवन करने की सलाह दी है।
इस तरह बढ़े डेंगू के मामले
दिन मामले
1 नवंबर- 9
2 नवंबर- 9
3 नवंबर- 11
4 नवंबर- 8
5 नवंबर- 3
6 नवंबर- 4
7 नवंबर- 14
8 नवंबर- 8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें